25.7 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 18, 2026

भाजपा सांसद नंदकुमार चौहान का निधन

नयी दिल्ली, 02 मार्च (वार्ता) मध्य प्रदेश के खंडवा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का मंगलवार सुबह यहां के समीप गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। श्री चौहान 68 वर्ष के थे। वह पिछले लगभग एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। ग्यारह जनवरी को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद के बाद भोपाल के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। हालत ज्यादा गंभीर होने की वजह से उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लाया गया था। श्री चौहान के निकटस्थ एवं पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर दोपहर में उनके गृह नगर खंडवा ले जाया जाएगा। मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव के श्री चौहान लोकसभा में छठी बार खंडवा से जीते थे। वह 2015 में मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बनाए गए थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles