25.7 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 18, 2026

बदायूंः अनियंत्रित होकर बाइक से टकराया ट्रैक्टर, 3 लोगों की मौत

बदायूँ 02 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में चंदौसी से अपने गांव लक्ष्मीपुर वापस लौट रहे बाइक सवार चार युवक आगे चल रहे ट्रैक्टर का पहिया निकल जाने से अनियंत्रित हुए ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। इनमे से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक युवक ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया जबकि एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक :ग्रामीण: सिद्धार्थ वर्मा ने आज यहां कहा कि गांव लक्ष्मीपुर निवासी अब्दाल , रागिब , यूनुस और सोहिल एक ही मोटरसायकिल पर चंदौसी किसी काम से गए थे। लौटते वक़्त रात के लगभग 11 बजे आसफपुर चंदौसी मार्ग पर ग्राम सुरैनी के निकट विपरीत दिशा से आ रहे आलू भरे ट्रैक्टर ट्रॉली के पास से होकर गुजरते वक़्त अचानक से ट्रैक्टर का पहिया निकल गया। पहिया निकलने से अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर बाइक से भिड़ गया जिससे बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल रागिब और यूनुस की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि सोहिल ने इलाज के लिए अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। अब्दाल बुरी तरह घायल हो गया जिसे उसके परिजनों ने चंदौसी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है ।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles