25.7 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 18, 2026

मुजफ्फरनगरः मुठभेड़ के दौरान एटीएम चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर, 01 मार्च (बु.)। मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई,पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अंतर राज्य एटीएम चोर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव बलवाखेड़ी नहर के पास का है।जहां पर चरथावल थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह व बिरालसी चौकी इंचार्ज दीपक मावी पुलिस टीम के साथ मिलकर गस्त कर रहे थे। गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को घूमते हुए देखा तो पुलिस ने उससे पूछताछ करनी चाही, तभी अचानक से उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया बदमाश के झोंके गए फायर से पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। जिसके बाद पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी कर मुठभेड़ के दौरान बदमाश को दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा 315 बोर खोखा कारतूस के साथ जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए बदमाश की पहचान संदीप पुत्र जालम सिंह निवासी आलमगीरपुर थाना चरथवाल के रूप में हुई है। सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किया गया बदमाश एक शातिर किस्म का अंतर राज्य अपराधी है। जिस पर चरथावल थाने में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।वही इस पर आसपास के राज्यों में भी मुकदमा पंजीकृत है। यह भोले भाले लोगों का एटीएम बदलकर उनके साथ ठगी करता है। अभी पुलिस द्वारा अपराधी की कुंडली खंगाली जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles