22.7 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

मिर्जापुरः ज़हरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत

मिर्जापुर, 01 मार्च (बु.)। देहात कोतवाली क्षेत्र के नेवढ़िया गांव में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत होने की जानकारी होने के बाद जिले में हड़कंप मच गया। मृतकों में राजा तिवारी, महेश मल्लाह, सुरेश दलित व छेदी निषाद आदि शामिल हैं। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने दो शव को कब्जे में ले लिया है। जबकि दो शवों का परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया गया है। परिजनों के अनुसार सभी मृतकों ने नेवढ़‍िया में एक ही शराब के अड्डे से रविवार को शराब का सेवन किया था। शराब पीने के बाद शाम होते होते सभी की हालत खबरा होने लगी और उल्‍टी के साथ ही अन्‍य स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्‍या होते देखकर आनन फानन इलाज के लिए जब तक तैयारी की जाती तब तक दो लोगों की मौत हो गई। वहीं रात तक दो अन्‍य लोगों ने भी दम तोड़ दिया तो सुबह जहरीली शराब पीने से मौत की जानकारी पर प्रशासन अलर्ट हुआ। आनन फानन पुलिस टीम ने संबंधित शराब के अवैध अड्डे पर छापेमारी की तो वहां मौके पर शराब बनती नजर आई। मौके से एक कारोबारी भी पुलिस के हत्‍थे चढ़ा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles