20.5 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

हरदोईः ज़मीनी विवाद में चली गोलियां, अधेड़ महिला को लगी गोली

हरदोई, 28 फरवरी (बु.)। हरदोई में भूमि विवाद में एक वृद्धा को गोली लग गई। मामला पचदेवरा थाना क्षेत्र के मंझा मजरा चंद्रमपुर का है, जहां खेत को लेकर विवाद चल रहा था। खेत की जोताई करने से रोकने पर विवाद हुआ। विवाद में दूसरे पक्ष की ओर से गोली चला दी गई जिसमें वृद्धा को गोली लग गई। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।मामला पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम मंझा मजरा चंद्रमपुर का है। यहां के रहने वाले वीरपाल और गनुआपुर निवासी वेदानंद, अखिलानंद के बीच भूमि विवाद चल रहा है। रविवार की सुबह वेदानंद और अखिलानंद खेत की जोताई कर रहे थे। तभी वीरपाल की पत्नी वीरा देवी खेत पर पहुंची और खेत की जोताई करने से मना किया, जिस पर विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर वेदानंद और अखिलानंद ने फायर कर दिया, जिसमें वीरा देवी घायल हो गईं। आरोपित घटना के बाद मौके से फरार हो गए। घायलावस्था में उन्हें शाहाबाद सीएचसी लाया गया, जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फायरिंग की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि खेत को लेकर दोनों पक्षों में काफी समय से विवाद चल रहा है। घायल वृद्धा को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles