20.5 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

सहारनपुर में आयोजित हो रही भाकियू की महापंचायत को संबोधित करेंगे राकेश टिकैत

सहारनपुर, 28 फरवरी (बु.)। पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में किसानों की महापंचायत अब जोर पकड़ने लगी है। कभी राजनीतिक पार्टियां और तो कभी किसान संगठन पंचायत कर तीनों कृषि कानूनों को वापस कराने पर जोर दे रहे हैं। इसी के मद्देनजर सहारनपुर में भी भाकियू की आज महापंचायत बुलाई गई है। इसमें किसान नेता व भाकियू के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता राकेश टिकैत शामिल होंगे। इनके साथ मंच पर कई लोग और उपस्थित होगे। कुछ स्‍थानीय नेता के साथ किसान नेता होंगे। हालाकि राजनैतिक पार्टियों से नेता को मंच पर स्‍थान नहीं दिया जाएगा। शनिवार से ही भाकियू के पदाधिकारी किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए जुटे हुए थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव- गांव जाकर किसानों से संपर्क किया। साथ ही उन्‍होंने मंच के साथ ही अन्‍य तैयारियां भी पूरी की जा चुकी है। वहीं किसानों का महापंचायत में पहुंचना जारी हो गया है। मौके पर भी महापंचायत में किसानों की भारी भींड जुटी हुई है। भाकियू के जिलाध्‍यक्ष ने बताया कि महापंचायत का समय एक बजे से नियत किया गया है। इस समय पर भी भाकियू के प्रवक्‍ता राकेश टिकैत शामिल होंगे। मौके पर उनके साथ भाकियू के और किसान नेता भी शामिल होंगे। आपको बता दें कि राकेश टिकैत शा‍म‍ली से रवाना हो चुके हैं थोड़ी ही देर में महापंचायत शुरू हो जाएगी। भाकियू के पदाधिकारियों ने प्रशासन से महापंचायत की अनुमति पहले ही ले ली थी। इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन को सुरक्षा के संबंध में निर्देशित किया गया था। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मोर्चा संभालते हुए, सुरक्षा के मद्देनजर महापंचायत में पुलिस बल तैनात कर दी है। पीएससी बल भी तैनात की गई इसके अलावा ड्रोन कैमरे से भी निगरानी रखी जा रही है। वहीं महापंचायत में जेबकतरों और शातिरों पर भी नजर रखी जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles