15.8 C
Muzaffarnagar
Friday, March 6, 2026

नगर में अतिक्रमण पर प्रशासन ने और तेज की धार, भागते-दौड़ते दिखे दुकानदार

मुजफ्फरनगर, 13 सितंबर (बु)। मुजफ्फरनगर शहर में शनिवार को भी पालिका प्रशासन और ट्रैफिक विभाग संयुक्त रूप से अवैध अतिक्रमण हटाने की अपनी मुहिम की धार और तेज की तो अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया और वे अपनी दुकानों के बाहर से सामान खुद हटाते हुए नजर आए।

इस दौरान कई दुकानदार कार्रवाई से बचने के लिए भागते-दौड़ते से दिखे। शहर के सबसे व्यस्तम शिव चौक, भगत सिंह रोड और शामली रोड सहित मीनाक्षी चौक पर अतिक्रमण का व्यापक असर देखने को मिला। इन सड़कों पर कई दुकानदारों ने अपनी 10 फुट की दुकानों के आगे 10 फुट तक बढ़ाकर सामान बाहर रखा हुआ था, जिससे पैदल चलने वालों और वाहनों को काफी दिक्कत हो रही थी।

छायकार आशीष कुमार
छायकार आशीष कुमार

आज सुबह से ही स्थानीय चौकी पुलिस और ट्रैफिक प्रशासन के अधिकारी इन इलाकों में पहुंच गए और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने खुद अतिक्रमण नहीं हटाया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस सख्ती का असर तुरंत देखने को मिला। कई दुकानदार खुद ही अपनी दुकानों के बाहर से सामान हटाने लगे, वहीं कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई से बचने के लिए सामान समेटना शुरू कर दिया।

छायकार आशीष कुमार
छायकार आशीष कुमार

इस कार्रवाई से आम जनता ने राहत की सांस ली है। उनका कहना है कि अतिक्रमण की वजह से सड़कों पर जाम की समस्या बढ़ गई थी और पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। प्रशासन की इस मुहिम से सड़कों पर जगह बन पाएगी और यातायात सुचारू रूप से चल पाएगा। प्रशासन के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी भी सूरत में अतिक्रमण नगर में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यातायात पुलिस ने बुधवार को शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिव चौक, भगत सिंह रोड, शामली रोड और मीनाक्षी चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान में कुल 140 वाहनों के चालान किए गए।

इन सभी चालानों से करीब 70 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में एसपी ट्रैफिक अतुल चौबे की अगुवाई में टीएसआई राकेश कुमार, उप निरीक्षक देवकी नंदन, उप निरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार, कांस्टेबल अतेंद्र कुमार, मोहित शर्मा, पंकज त्यागी सहित कोतवाली चौकी आबकारी प्रभारी मोहित कुमार, शामली स्टैंड प्रभारी, थाना सिविल लाइन और थाना खालापार पुलिस ने अभियान को सफल बनाने के लिए दिन और रात पैदल गश्त कर अवैध अतिक्रमण को हटवाने के साथ नो पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान कर सख्त संदेश देने का काम किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles