15.8 C
Muzaffarnagar
Friday, March 6, 2026

जाकिर कॉलोनी की 10 डेयरियों को नोटिस हुआ जारी, शिकायत के आधार पर हुई कार्रवाई

मुजफ्फरनगर, 09 सितंबर (बु)। गंदगी फैलाने, गोबर को नालियों में बहाने को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग ने सख्त रवैया अपना लिया है। पहले ही 200 के लगभग डेयरियों को नोटिस जारी किया था। इनमें से लगभग 70 डेयरियों पर मुकद्दमा होने जा रहा है। इसी मामले में अब एकता विहार की जाकिर कॉलोनी में गंदगी फैलाने की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। आपको बता दें कि इन शिकायतों के आधार पर प्रशासन ने 10 दुग्ध डेयरियों पर कार्रवाई की गई है। 10 दुग्घ डेयरियों को नोटिस जारी किया गया है।

हिंदू शास्त्रों में भी कहा गया है कि गौ-मूत्र और गोबर घर का प्रयोग से घर की समृद्धि बढ़ती है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो गाय के गोबर से उपले बनाये जाते हैं, खाद के लिये भी गाय के गोबर का प्रयोग होता है। ग्रामीण महिलायें तो कच्चे मकानों में गोबर का लेप करती हैं। जीवन से लेकर मृत्यु तक गाय का गोबर प्रयोग में लाया जाता है। शहरों में भी गाय के गोबर का प्रयोग होता है, परंतु बहुत कम क्योंकि शहरों में खेती तो होती नहीं ना ही कच्चे मकान होते हैं। आग जलाने के लिये भी गैस पाइपलाइन का प्रयोग होता है।

ऐसे में गोबर को नालियों में बहा दिया जाता है। बरसात के दिनों में जिस कॉलोनी में भी गऊ पालन यानि की डेयरियां होती हैं, वहां अक्सर देखने को मिलता है कि गोबर को फेंकने की सही से व्यवस्था ना होने के कारण गोबर को नालियों में फेंक दिया जाता है। आपको बता दें कि नालियों में गोबर बहाने पर नगर पालिका ने करीब 105 दूध डेयरियों को नोटिस जारी किया था। वहीं करीब 35 से अधिक दूध डेयरियों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी लगाया था। इनमें से कुछ दूध डेयरियों के द्वारा नगर पालिका में जुर्माना भी जमा कराया गया था।

इन डेयरियों के पशुओं के गोबर के कारण पानी की निकासी लगातार प्रभावित होती है। पानी की निकासी न होने पर जलभराव का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी अजय शाही के द्वारा उक्त 1240 दुग्ध डेयरियों का सत्यापन कराया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles