27.9 C
Muzaffarnagar
Tuesday, March 10, 2026

लखनऊ में एटीएस का छापा, विस्फोटक के साथ अलकायदा का आतंकवादी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में यूपी ATS ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है. राजधानी लखनऊ में आतंकी संगठन अलकायदा का एक आतंकवादी भारी विस्फोटकों के साथ गिरफ्तार किया गया है जबकि दुबग्गा इलाके की सीतेबिहार कॉलोनी में दूसरे की तलाश जारी है। एटीएस को यहां पर संदिग्ध आतंकवादी छुपे होने की जानकारी मिली थी।

एटीएस ने शाहिद उर्फ गुड्डू और वसीम को गिरफ्तार कर अपनी गाड़ी में बैठा लिया है। अन्य लोगों से पूछताछ जारी है.शाहिद अपने परिवार के साथ दुबग्गा की सीता विहार कॉलोनी में रहता है। उसने पांच मकानों को किराए पर उठा रखा है। एटीएस को काकोरी थाना क्षेत्र के दुबग्गा स्थित एक घर मे संदिग्ध लोगों के छिपे होने की सूचना मिली। मामले की पड़ताल के लिए एटीएस की टीम ने छापेमारी की है।

टीम घर के अंदर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। एटीएस की टीम के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है। मामले में एक को हिरासत में लिया गया है। प्रेशर कुकर बम बरामद होने की सूचना है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles