19.5 C
Muzaffarnagar
Tuesday, March 10, 2026

मुजफ्फरनगर में पूर्व प्रधान मांगेराम की गोलियों से भूनकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरनगर, 15 जुलाई:अहरोड़ा गांव के पूर्व प्रधान मांगेराम की गोलियों से भून कर हत्या कर कर दी गई। इतना ही नहीं, हत्यारोपियों ने शव पर पेट्रोल डालकर जलाने का भी प्रयास किया। हालांकि, गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोस के खेत में काम कर रहे किसानों मौका-ए-वारदात पर पहुंच गए। ग्रामीणों का अपनी तरफ आता देख हत्यारोपी फरार हो गए।

वहीं, घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। यह वारदात मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ कोतवाली क्षेत्र के अहरोड़ा गांव की है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक, अहरोड़ा गांव के पूर्व प्रधान मांगेराम (50) गुरुवार सुबह प्रात करीब 7:00 बजे बाइक लेकर अपने खेतों पर गया था।

वहीं, पर पहले से घात लगाए हमलावरों ने तीन गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद शरीर पर पेट्रोल जला कर शव को जलाने का प्रयास किया। हालांकि, गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोस के खेत में काम कर रहे किसानों मौका-ए-वारदात पर पहुंच गए। ग्रामीणों का अपनी तरफ आता देख हत्यारोपी घटना स्थल से फरार हो गए। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles