हरिद्वार, 14 अप्रैल (बु.)। एक तरफ कोरोना का कहर तो दूसरी ओर उत्तराखंड में महाकुंभ चल रहा है। जिसमें बहुत से लोगों ने शाही स्नान किया। जिसके बाद कुंभ के कारण यहां पर कोरोना विस्फोट हो गया। कुंभ में नहाए 102 तीर्थयात्री और 20 साधु कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। मेले के कई धार्मिक संगठनों के प्रमुखों ने कोरोना टेस्ट कराने से मना कर दिया था। इसका नतीजा ये निकला कि मेले में हालात खराब हो जा रहे हैं। इसी दौरान कोरोना गाइडलाइन्स का पालन भी नहीं किया जा रहा और लोगों के मुहं पर ना तो मास्क लगा हुआ है और ना ही सामाजिक दूरी का कोई पालन किया जा रहा है। वैसा ही माहौल आज भी है अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बताए अनुसार सोमवार को शाही स्नान के लिये एक लाख से ज्यादा साधु-संत वहां उपस्थित हुए थे। हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एसके झा ने कहा है कि,सरकार द्वारा जारी कोरोना की गाइडलाइन्स का उल्लंघन वहां पर किया गया. इस बात की जानकारी सीएमओ ने देते हुये कहा कि, बीते 24 घंटों में जूना अखाड़ा के पांच, दो निरंजनी अखाड़ा, नाथ व अग्नि के एक-एक साधु कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. उन्होंने कहा कि,पिछले चार दिनों में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़ा के मुखिया नरेंद्र गिरी सहित 18 साधु कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. सीएमओ ने बताया कि, नरेद्र गिरी की तबियत बिगड़ गयी, जिसके बाद उन्हें एम्स हरिद्वार भेजा गया है।


