21.4 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 11, 2026

सीबीआई के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा का निधन

नयी दिल्ली 16 अप्रैल (वार्ता) केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1974 बैच के बिहार कैडर के अधिकारी श्री सिन्हा दिसंबर 2012 से दिसंबर 2014 तक सीबीआई के निदेशक के पद पर रहे। वह भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक के पद पर भी रहे। उनके निधन के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles