सहारनपुर, 15 अप्रैल (बु.)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सहारनपुर में 3283 बूथों पर वोट डाले जा रहें हैं। बुधवार शाम को ही यहां सभी पोलिंग पार्टियां पहुंच गई थीं। जनपद की 884 ग्राम पंचायतों, 1207 क्षेत्र पंचायतों एवं एवं जिला पंचायत के 49 वार्डों के लिए 1236 मतदान केंद्रों के 3283 बूथों पर वोट डाले जा रहे हैं। प्रशासन ने भी पूरी मुस्तैदी से तैयारी कर ली है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना पर तुंरत कार्रवाई की जाएगी। वहीं सभी बूथों पर लाइन में लगे मतदात वोट डाल रहे हैं। सहारपुर में कुछ स्थानों पर जिला पंचायत वार्ड सदस्यों के बैलट पेपर न पहुंचने की शिकायतें भी रही। जनपद की 884 ग्राम पंचायतों, 1207 क्षेत्र पंचायतों एवं एवं जिला पंचायत के 49 वार्डो के लिए 1236 मतदान केंद्रों के 3283 बूथों पर वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 9:00 बजे तक जनपद में 11.87 प्रतिशत वोट डाले गए हैं।सुबह की धीमी रफ्तार के बाद अब तेजी से वोटिंग शुरू हो गई है। जिले में सुबह 11 बजे तक 24.69 प्रतिशत मतदान हुए। वहीं पहाडपुर के प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 पर गांव के सबसे ज्यादा उम्र के वृद्ध दाताराम सैनी(107) ने मतदान किया। उसके पुत्र प्रेमचंद सैनी ने बताया कि इतनी उम्र के बावजूद दैनिक दिनचर्या के कार्य स्वयं करते हैं।



