24.7 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

लखनऊः भाजपा के 41वें स्थापना दिवस पर राजधानी में स्थित प्रदेश मुख्यालय में आयोजित किया गया कार्यक्रम

लखनऊ, 6 अप्रैल (बु.)। भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर उत्तर प्रदेश भाजपा ने भी लखनऊ में प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को आयोजन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वर्चुअल संबोधन किया। उनका संबोधन सुनने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के सहयोगी भी मौजूद थे। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में पार्टी का स्थापना दिवस बूथ स्तर तक मना रही है। पार्टी के राज्य मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रीय, जिला, महानगर कार्यालयों व मण्डल स्तर पर कार्यकर्ता पार्टी के स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। पार्टी कार्यालयों पर भाजपा का झण्डा लगाकर कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के संबोधन को विभिन्न डिजिटल प्लेट फार्म के माध्यम से सुना। प्रदेश में बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति के सदस्य सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी अपने-अपने घरों पर पार्टी का झण्डा भी लगाया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज भाजपा से गांव-गरीब का जुड़ाव इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि आज वो पहली बार अंत्योदय को साकार होते देख रहा है। आज 21वीं सदी में जन्म देने वाला युवा, भाजपा के साथ है, भाजपा की नीतियों, भाजपा के प्रयासों के साथ है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के काम का मूल्यांकन उसके डिलिवरी सिस्टम से हो रहा है। यह देश में सरकारों के कामकाज का नया मूलमंत्र बन रहा है। बावजूद इसके, दुर्भाग्य है कि भाजपा अगर चुनाव जीते तो उसे चुनाव जीतने की मशीन कहा जाता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles