37.5 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 11, 2026

लखनऊः नाइट कर्फ्यू के बाद अब मंडियों में जारी हुई कोरोना गाइड लाइन, पढ़िए पूरी खबर

लखनऊ, 9 अप्रैल (बु.)। अगर सुबह झोला लेकर फुटकर खरीदारी के लिए थोक मंडी जा रहे हैं तो रुक जाएं फुटकर सब्जी नहीं मिलेगी। मंडी प्रशासन ने दुबग्गा एवं सीतापुर रोड स्थित नवीन फल एवं सब्जी मंडी में फुटकर बिक्री शनिवार से पूरी तरह से रोक दी है। इसके बाद भी लोग न मानें तो कार्रवाई की जाएगी। इस आशय के निर्देश नाइट कफ्र्यू के बाद मंडी ने जारी कर दिए हैं।मंडी प्रशासन ने भीड़ से बचने के लिए ऐसे फुटकर खरीदारों को मंडी में रोकने का निर्णय लिया है। लिहाजा अब फुटकर बिक्री मंडी में नहीं होने दी जाएगी। इसके अलावा मास्क न होने पर कारोबारी और खरीदार दोनों से ही पांच-पांच सौ रुपये का जुर्माना लिया जाएगा।थोक दुबग्गा और सीतापुर स्थित नवीन फल एवं सब्जी मंडी में मौजूदा दौर में फल की बिक्री के लिए आठ से दो बजे का वक्त तय किया गया है। वहीं सब्जी के लिए भोर से पूर्वाह्न 11 बजे तक की बिक्री के निर्देश हैं। इस दौरान बाहर से आने वाले फुटकर विक्रेता और खरीदारों को मंडी में प्रवेश नहीं मिलेगा। वजह मंडी ने फुटकर बिक्री (जो बाहर से माल लेकर आ रहे हैं और आढ़तों के बाहर रखकर बेचते हैं) पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है।सचिव मंडी संजय सिंह ने बताया कि मंडी प्रशासन ने इस आशय के सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं। इसका अनुपालन हर हाल में करना होगा। चाहे वह आढ़ती हो या फिर खरीदार। मंडी के इंट्री प्वाइंट से ही जांच शुरू कर दी गई है। झोला लेकर जाने वाले लोग अब मंडी में फुटकर खरीदारी के लिए नहीं आएंगे। इसके अलावा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक बुलाई गई है जिसमें कई अहम बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles