28.5 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 11, 2026

मेरठः मुजफ्फरनगर का एक युवक हुआ लूटेरी दुल्हन का शिकार

मेरठ, 13 अप्रैल (बु.)। उत्‍तर प्रदेश के मेरठ में एक परिवार को लुटेरी दुल्‍हन ने पूरे परिवार के अरमानों पर पानी फेर दिया और लाखों की नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। इतना ही नहीं उसके परिजन और शादी कराने वाला प‍ंडित भी गायब हो गया। थाने में शिकायत के बाद पुलिस तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर का एक व्यक्ति लुटेरी दुल्हन का शिकार हो गया। उसने बिचौलिए को मोटी रकम देकर युवती से विवाह किया था। मंदिर में सात फेरे लेने के बाद वह दुल्हन को लेकर घर जाने लगा। रास्ते में खाना खाने का बहाना बनाकर दुल्हन ने कार को रुकवाया और चकमा देकर लाखों की नकदी व जेवर लेकर फरार हो गई। दूल्हे के स्वजन ने आसपास के क्षेत्र में उसे काफी तलाशा, लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं दरअसल मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी देवेंद्र के अनुसार क्षेत्र के ही रहने वाले सुनील नाम के व्यक्ति ने उनका संपर्क गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन निवासी युवती से कराया था। उनके बीच बातें शुरू हो गईं। दोनों के बीच शादी की बात तय हो गई। रविवार को युवती व देवेंद्र पक्ष के लोग परतापुर स्थित ग्राम भूड़बराल के शिव मंदिर में आ गए। जहां हिंदू रीति रिवाज के अनुसार उनका विवाह हो गया। उसके बाद बिचौलिए को तय रकम देकर देवेंद्र दुल्हन को मुजफ्फरनगर ले जाने के लिए रवाना हो गया। इसी बीच हाईवे पर युवती ने खाना खाने का बहाना बना कार को रुकवा लिया। आरोप है कि दुल्हन देवेंद्र को चमका देकर लाखों की नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गई। देवेंद्र व उसके स्वजन ने युवती की काफी तलाश की, लेकिन देर शाम तक कुछ पता नहीं चला। ठगी का शिकार होने के बाद देवेंद्र ने परतापुर थाने में बिचौलिए व युवती के खिलाफ तहरीर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles