22.3 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

मुजफ्फरनगरः पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सख्त मुड़ में दिखे एसएसपी

मुजफ्फरनगर, 5 अप्रैल (बु.)। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को निष्पक्ष कराने के योगी सरकार के निर्देश के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी एक्शन मोड में हैं। अधिकारी भी गांव-गांव में जाकर ग्रामीणों को सख्त हिदायत दे रहे हैं। ऐसा ही कुछ मुजफ्फरनगर में देखने को मिला। यहां जिलाधिकारी सेल्वा जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने गांवों में जाकर मतगणना स्थल का निरीक्षण ही नहीं किया बल्कि प्रत्याशियों को सख्त हिदायत भी दे डाली। उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों से साफ कह दिया है कि अगर किसी ने भी कुख्यात अपराधी का चुनाव में सहारा लिया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला-प्रशासन तेजी से जुट गया है। इसी क्रम में आला अधिकारी गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील कर रहे हैं। साथ ही शरारती तत्वों को चेतावनी दे रहे हैं। इतना ही नहीं पुलिस ने वोटरों को धमकाने और शराब बांटने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। चुनाव के मद्देनजर डीएम सेल्वा कुमार जे व एसएसपी अभिषेक यादव ने बघरा ब्लाक के धनसैनी, नंगला नूनाखेडा, खेडीदूधाधारी व अमीरनगर गांवों में बूथों का निरीक्षण किया। उक्त गांवों में संभ्रात लोगों की बैठक लेकर चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की अपील की। इस दौरान एसएसपी अभिषेक यादव ने ग्रामीणों के चेतावनी देते हुए कहा यदि किसी प्रत्याशी ने चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या किसी ने गैंगस्टर मनू त्यागी और उसके परिवार के किसी सदस्य का सहारा लिया तो उसकी सात पीढ़ियों की जिंदगी बर्बाद करके रख दूंगा। इतना ही नहीं उन्होंने रासुका की कार्रवाई भी किये जाने चेतावनी दी है। एसएसपी ने कहा कि चुनाव में यदि किसी प्रत्याशी ने शराब, पैसा या अन्य वस्तुओं का वितरण किया, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles