29.6 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 11, 2026

महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में कोरोना से सबसे अधिक मौत

नयी दिल्ली, 07 अप्रैल (वार्ता) देश में पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामरी से सबसे अधिक मौते हुई हैं। इस दौरान 25 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में कुल मिलाकर 630 कोरोना मरीजों की मौत हुई जिसमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक 297 मौतें, उसके बाद पंजाब में 61 मौते, छत्तीसगढ़ में 53 मौतें, कर्नाटक में 39 मौतें हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 1,15,736 नये मामले सामने आए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 28 लाख 01 हजार 785 हो गयी है। वहीं इस दाैरान 55,250 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,17,92,135 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 8,43,473 हो गये हैं। इसी अवधि में 630 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,66,177 हो गयी है। देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 92.11 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 6.69 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर घटकर 1.30 फीसदी रह गयी है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles