19.9 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 11, 2026

बागपत में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

बागपत 15 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बागपत के खेकड़ा इलाके में अज्ञात बदमाशों ने आज एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पुलिस उपाधीक्षक मंगल सिंह रावत ने यहां कहा कि रटौल गांव निवासी रिहान को आज तड़के बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की घटना को अंजाम देने वालों का कोई पता नही चल पाया। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि हत्यारों का अभी तक कोई सुराग नही लगा है। शक के आधार पर दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles