20.2 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

बलरामपुर में डीसीएम पलटने से 25 जायरीन घायल

बलरामपुर 4 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश मे बलरामपुर जिले के उतरौला कोतवाली क्षेत्र के डुमरियागंजमार्ग पर बजरमुंडा के पास जायरीनों क़ो लेकर बहराइच दरगाह जा रही डीसीएम के आज अनियंत्रित होकर पलटने से उसपर सवार 25 लोग़ घायल हो गये । पुलिस ने यहां कहा कि घायलों में चार की हालत गम्भीर है । पुलिस के अनुसार, रविवार की सुबह बस्ती जिले के वालटरगंज इलाके से बहराइच जिले मे दरगाह शरीफ मुंडन संस्कार मे करीब 27 लोग़ ट्राली पर सवार होकर जा रहें थे कि रास्ते मे बजरमुंडा गांव के पास डीसीएम बेकाबू होकर सड़क के किनारे पलट गयी । उन्होनें बताया कि घटना मे डीसीएम सवार पचीस लोग़ घायल हो गये जबकि चार की हालत गम्भीर है और उन्हें जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है ।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles