20.2 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

बदायूंः पति ने पत्नी को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, आरोपी पति गिरफ्तार

बदायूं 04 अप्रैल(वार्ता) उत्तरप्रदेश में बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव में आज सुबह पति द्वारा बेरहमी से की गई पिटाई से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार करके जेल भेजा है जबकि महिला के शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया है । मृतका प्रेमलता के भाई पंकज ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि उसकी बहन की शादी गांव वैन निवासी राजेश के साथ 6 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद से उसका पति लगातार प्रताड़ित किया करता था। बीती रात हुए घरेलू विवाद के चलते राजेश ने प्रेमलता की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई की । पुलिस अधीक्षक :ग्रामीण: सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि आज सुबह बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम वैन में प्रेमलता नामक महिला का उसके घर में शव मिला था । मृतका के चेहरे व शरीर पर चोटों के निशान थे तथा पास में ही एक बेल्ट भी पड़ी हुई थी । प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मानते हुए पुलिस ने मृतिका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles