21.4 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 11, 2026

प्रयागाराजः अज्ञात कारणों के चलते पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग

प्रयागाराज, 16 अप्रैल (बु.)। प्रयागराज की पटाखा फैक्‍ट्री में शुक्रवार की सुबह आग लग गई। पटाखा फैक्‍ट्री में काम कर रहे चार लोग आग की जद में आ गए। एक की मौत हो गई जबकि तीन मजदूर झुलस गए। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने झुलसे लोगों को स्‍वरूपरानी नेहरू अस्‍पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहां दो की हालत नाजुक बताई जाती है। पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही है।नैनी थाना क्षेत्र के बसवार रोड स्थित धनुआ गांव में पटाखा फैक्ट्री में हादसे की सूचना पाकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पटाखा फैक्ट्री अवैध थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है, लेकिन जांच के बाद ही यह साफ होगा।बसवार रोड पर धनुआ गांव में जय महाबीर नाम से पटाखा फैक्ट्री है। इसके मालिक अतरसुइया थाना क्षेत्र के मीरापुर मोहल्ला निवासी लक्ष्मण प्रसाद हैं। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अचानक पटाखा फैक्ट्री से आग की लपटें उठने लगीं। भीतर मौजूद मजदूर चीखने-चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर और आग की लपटें उठतीं देख ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां चार मजदूर बाहर झुलसे पड़े हुए थे। सूचना पुलिस को दी गई। खबर पाते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मी भी आ गए और किसी प्रकार पटाखा फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles