19.9 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 11, 2026

दिल्लीः राजधानी में हुआ वीकेंड लॉकडाउन कर्फ्यू का एलान, पढ़िए पूरी खबर

दिल्ली, 15 अप्रैल (बु.)। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीकेंड कर्फ्यू लगाने का एलान किया है। बैठक के तुरंत बाद एक बजे सीएम करेंगे डिजिटल पत्रकार वार्ता करेंगे। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान दिल्ली में वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की जा सकती है। इसके अलावा कई और सख्त नियमों का एलान हो सकता है। वहीं, वीकेंड लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं के साथ मेडिकल से जुड़े लोगों के लिए भी छूट जारी रहेगी। बता दें कि दिल्ली में आगामी 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है, इसके तहत रात 10 बजे से सुबह  5 बजे तक सामान्य कामकाज और व्यापारिक गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। यहां पर बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण की ताजा लहर ने कई रिकॉर्ड धराशायी कर दिए हैं। बुधवार को 24 घंटे के दौरान 17,000 से अधिक कोरोना के मामले सामने आए, जिसने दिल्ली सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच बृहस्पतिवार सुबह से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल के बीच एक अहम बैठक चल रही है, जिसके बाद एक और बैठक होनी है। इसके बाद दिल्ली में नए प्रतिबंधों को लेकर कई बड़े एलान किए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि संक्रमण को रोकने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार कुछ और कठोर फैसले लेने पर विचार कर रही है। इसमें वीकेंड कर्फ्यू भी शामिल बताया जा रहा है। इसके अलावा बाजारों को लेकर भी कुछ नए नियमों का एलान हो सकता है।हालात के मद्देनजर दिल्ली में महाराष्ट्र की तर्ज पर कुछ नियम बनाए जा सकते हैं। इस दौरान वीकेंड कर्फ्यू का भी एलान हो सकता है। इस दौरान शुक्रवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक कई तरह के बैन लगाए जा सकते हैं। उधर, राजधानी दिल्ली में बुधवार को  24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण रिकॉर्ड 17,282 नए मामले सामने आए। इस तरह कोरोना के संक्रमण की दर भी बढ़कर 15.92 फीसद हो गई है। इससे पहले पिछले साल 15 नवंबर के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब संक्रमण दर 16 फीसद के करीब पहुंची थी। चिंताजनक यह है कि इस लहर में पहली बार मृतकों की संख्या भी 100 के पार पहुंच गई। पिछले 24 घंटे में 104 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, एक दिन पहले 13,468 मामले आए थे। इससे एक तरफ जहां सक्रिय मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं, मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की दर लगातार घट रही है। उधर,  कोरोना के बिगड़ते हालात के बीच दिल्ली के सभी इलाकों में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। हालात यह हैं कि 24 घंटे में ही दिल्ली के विभिन्न जिलों में 746 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। चिंताजनक बात यह है कि दक्षिणी जिले में संक्रमण की गति सबसे तेज है। यहां 24 घंटे में ही सबसे ज्यादा 169 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles