17.9 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 11, 2026

दिल्लीः बदमाशों को नही है पुलिस का खौफ, बाइक सवार बदमाशों ने छीना पुलिसकर्मी का फोन

दिल्ली, 13 अप्रैल (बु.)। विकासपुरी थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका पता इसी बात से लगाया जा सकता है कि बदमाश अब पुलिसकर्मी को भी नहीं छोड़ते। ताजा मामले में झपटमारों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल के हाथ से फोन झपट लिया और वह चलता बना। पुलिसकर्मी ने जब मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों का पीछा किया और कहा कि तुमने पुलिस अधिकारी से झपटमारी की है, रुक जाओ। बेखौफ बदमाश ने कहा कि तेरे जैसे बहुत पुलिस वाले देखे हैं। ज्यादा पीछा करेगा तो गोली मार दूंगा। पीड़ित पुलिसकर्मी की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में एक आरोपित को पुलिस ने दबोच लिया है। फरार चल रहे दूसरे आरोपित की तलाश में पुलिस जुटी है।मामला 10 अप्रैल की सुबह का है। विकासपुरी स्थित केरल पब्लिक स्कूल के पास बेरिकेड पिकेट लगाकर कांस्टेबल राजेश सादी वर्दी में डयूटी पर तैनात थे। सुबह 7.10 बजे काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो लड़के अचानक आए, जिसमें पीछे बैठे लड़के ने विवेक के हाथ से मोबाइल झपट लिया। झपटमारी के बाद मोटरसाइकिल से बदमाश शंकर चौक की ओर भागे। कांस्टेबल राजेश ने अपनी कार से मोटरसाइकिल सवार दोनों बदमाशों का पीछा करना शुरू किया।इस दौरान एक जगह कार व मोटरसाइकिल एक दूसरे से काफी नजदीक थे। तभी कांस्टेबल राजेश ने बदमाशों को आवाज लगाते हुए कहा कि वे पुलिस अधिकारी हैं। उन्होंने बदमाशों से कहा कि मोटरसाइकिल रोको, लेकिन बदमाशों पर इन बातों का कोई असर नहीं हुआ। उल्टे, पीछे बैठे बदमाश ने मोटरसाइकिल चला रहे बदमाश से कहा कि रफ्तार को और तेज करो। पीछा करने के दौरान पुलिसकर्मी बदमाशों से रुकने को कह रहे थे, लेकिन बदमाश फरार होते रहे। इस बीच एक तिराहे पर आकर बदमाशों की मोटरसाइकिल से एक स्कूटी की टक्कर हो गई। मगर उसके बाद भी वो फरार हो गए।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles