19.9 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 11, 2026

दिल्लीः प्रदर्शनकारियों के टेंट में अचानक लगी भीषण आग

दिल्ली, 15 अप्रैल (बु.)। तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में बैठे किसान प्रदर्शनकारियों को एक के एक झटके लगते जा रहे हैं। एक ओर जहां लगातार प्रदर्शनकारी घट रहे हैं, वहीं दूसरी और बृहस्पतिवार को जीटी रोड पर अचानक आंदोलनकारियों के टेंट में भीषण आग लग गई। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, इस भीषण आग मे तीन टेंट पूरी तरह से जल गए। वहीं, सूचना पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ियों ने आग पर क़ाबू पाया। बताया जा रहा है कि इसमें कोई जन हानि नहीं हुई है।  उधर, तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की जंग भले ही फीकी पड़ती नजर आ रही हो, लेकिन उनके तेवर बरकरार हैं। उधर, कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर मांडौठी टोल प्लाजा को पुलिस-प्रशासन की ओर से मंगलवार को चालू कराने से भी किसान नाराज हैं। इतना ही नहीं, 24 घंटे के भीतर किसानों ने जोर जबरदस्ती दोनों टोल प्लाजा को दोबारा बंद करवा दिया। दरअसल, किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने वीडियो जारी कर इस टोल को दोबारा बंद कराने का आह्वान किया था। इस पर आंदोलनकारी बुधवार दोपहर 12 बजे यहां पहुंच गए। इसके बाद टोल की वसूली फिर से बंद करवा दी गई। यह अलग बात है कि इस दौरान यहां पर पुलिस बल तैनात था। एसडीएम और डीएसपी भी पहुंच गए, लेकिन आंदोलनकारियों को नहीं छेड़ा गया। बुधवार शाम तक टोल प्लाजा पर आंदोलनकारी जमे थे और दूसरी तरफ कुछ कदम पर पुलिस-प्रशासन का अमला। दोनों तरफ से एक-दूसरे की यहां से वापसी का इंतजार होता रहा। इससे पहले आंदोलनकारी टोल प्लाजा पर झंडे लेकर पहुंचे तो नारेबाजी शुरू कर दी गई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles