25.7 C
Muzaffarnagar
Tuesday, March 10, 2026

तमिल अभिनेता विवेक के निधन पर नायडू ने जताया शोक

नयी दिल्ली 17 अप्रैल (वार्ता) उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तमिल हास्य अभिनेता विवेक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा है कि उन्होंने अपने अभिनय से जनमानस को प्रभावित किया है। श्री नायडू ने शनिवार को यहाँ जारी एक संदेश में कहा कि सिनेमा में निभाये अपने चरित्रों से विवेक ने अपने आप को जनमानस से जोड़ दिया था।
श्री नायडू ने कहा, “ प्रसिद्ध तमिल अभिनेता विवेक के निधन से बहुत दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों, मित्रों और प्रशंसकों के साथ है। ओम शांति।”

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles