28.5 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 11, 2026

छत्तीसगढ़, राजस्थान-तमिलनाडु में बढ़े सबसे ज्यादा कोरोना के सक्रिय मामले

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (वार्ता) देश में 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र सहित चार राज्यों को छोड़ कर देश के सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हुयी है। इस दौरान छत्तीसगढ़ में जहां सबसे अधिक 8579 सक्रिय मामले बढ़े हैं। वहीं राजस्थान में 4455 तथा तमिलनाडु में 4353 मामलों की वृद्धि हुयी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 1,61,736 नये मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 36 लाख 89 हजार 453 हो गयी है। वहीं इस दाैरान 97,168 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,22,53,697 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले बढ़कर 12,64,698 हो गये हैं। इसी अवधि में 879 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,71,058 हो गयी है। देश में रिकवरी दर घटकर 89.51 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 9.24 प्रतिशत हो गया है, जबकि मृत्युदर घटकर 1.25 फीसदी रह गयी है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles