24.7 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, पढ़िए पूरी खबर

दिल्ली, 6 अप्रैल (बु.)। देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में  राजधानी में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के मद्देनजर मंगलवार रात से कर्फ्यू लगाने का एलान हुआ है। आगामी 30 अप्रैल तक लगाए गए नाइट कर्फ्यू के तहत रात 10 से लेकर सुबह 5 बजे तक लोगों को घर से निकलने पर मनाही होगी।  दिल्ली सरकार से जुड़े एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने सोमवार को ही कहा था कि रात के कर्फ्यू लगाने का प्रस्ताव विचाराधीन था। कर्फ्यू की समयावधि रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तय की गई है। इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा था कि दिल्ली में कोरोना के संक्रमण की चौथी लहर चल रही है, लेकिन लॉकडाउन लगाने पर अभी विचार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि हम लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं कर रहे हैं। हम स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं और इस तरह का निर्णय उचित सार्वजनिक परामर्श के बाद ही लिया जाएगा। बता दें कि पिछले सप्ताह दिल्ली सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन लगाने की संभावना को पूरी तरह से खारिज तो नहीं किया था, लेकिन यह भी कहा था कि फिलहाल इसकी जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा था कि लॉकडाउन लगाने की नौबत आई तो बातचीत कर इस पर फैसला लिया जाएगा।

गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। चार माह बाद संक्रमण दर 5.54 फीसद पहुंच गई है, जो 125 दिन में सबसे अधिक है। इसके पहले पिछले एक दिसंबर को संक्रमण दर 6.85 फीसद थी। अब एक बार फिर संक्रमण दर साढ़े पांच फीसद के पार पहुंच गई। इस वजह से दिल्ली में कोरोना बेकाबू हो गया है।वहीं, बताया जा रहा है कि रविवार को कम सैंपल की जांच होने के कारण सोमवार को 3,548 नए मामले आए। संक्रमण बढ़ने के कारण सक्रिय मरीजों की संख्या 14,500 से अधिक हो गई है। इस वजह से अस्पतालों में मरीजों का दबाव बढ़ रहा है। स्थिति यह है कि पिछले 24 घंटे में 15 मरीजों की मौत हो गई। इस वजह से पिछले पांच दिन में कोरोना के कारण 69 मरीजों की मौत हुई है। फिर भी बचाव के नियमों का लोग सख्ती से पालन नहीं कर रहे हैं। बाजारों में अब भी लोग बगैर मास्क के देखे जा रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles