20.2 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 05 अप्रैल)

नयी दिल्ली 04 अप्रैल (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1479- सिक्खों के तीसरे गुरु गुरु अमरदास का जन्म।
1722- जेकब रोजरविन ने पूर्वी आयरलैंड की खोज की।
1843- ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया ने हॉगकॉग को ब्रिटिश कॉलोनी में शामिल किए जाने की घोषणा की।
1908- भारत के प्रथम दलित उप प्रधानमंत्री एवं राजनेता बाबू जग जीवन राम का जन्म।
1922- प्रख्यात भारतीय विदुषी एवं समाज सुधारक पंडिता रमाबाई का निधन।
1930- महात्मा गांधी अपने अनुयायियों के साथ नमक कानून तोडऩे के लिए दांडी पहुंचे।
1949- भारत में स्काउट एण्ड गाइड की स्थापना हुई।
1955- विस्टन चर्चिल ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
1957- देश और दुनिया में पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न चुनाव के बाद केरल में कम्युनिस्ट पार्टी सत्ता में आई और ईएमएस नम्बूदरीपाद ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
1961- भारत सरकार की ओर से प्रायोजित पहली ‘इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड कंपनी’ की स्थापना हुई।
1964- नौसेना ने पहली बार राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया।
1975- सऊदी अरब के राजा फैजल की हत्या हुयी।
1979- देश का पहला नौसेना संग्रहालय मुम्बई में खुला।
1991- अंतरिक्ष यान एसटीएस 37 (अटलांटिस 8) का प्रक्षेपण हुआ।
1993- बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या भारती की रहस्यमय तरीके से मौत।
2002- भारत, म्यांमार तथा थाइलैंड के बीच मोरे-कलावा-मांडले सड़क परियोजना पूरी करने हेतु सहमति।
2003- अमेरिकी संसद में पाक की आर्थिक मदद में कटौती का प्रस्ताव पेश किया गया।
2006- सिंगापुर में 45 भारतीयों को आव्रजन अपराधों में गिरफ़्तार किया गया।
2007- ईरान ने 15 ब्रिटिश नौसैनिकों को रिहा किया गया।
2008- पार्वती ओमनाकुट्टन फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड बनी।
2010- इंग्लैंड के गेंदबाज सर एलेक बेडसर का निधन।
2015- अमेरिकी अभिनेत्री जूलिया विल्सन का निधन।
2017- लोकसभा में फुटवियर डिजाइन और विकास संस्‍थान विधेयक पारित हुआ।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles