19.9 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 11, 2026

आगरा में दोपहर एक बजे तक हुआ 36.91 फीसदी मतदान

आगरा, 15 अप्रैल (बु.)। लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव गुरुवार की सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। यह उत्सव शाम छह बजे तक चलेगा। जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र और ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान पदों के लिए मतदान हो रहा है। सुबह सात बजे से मतदान केंद्रों पर नजारा अच्‍छा नजर आ रहा है। दरअसल गर्मी का मौसम होने से लोग सुबह ठंडक में ही वोट डालना चाह रहे हैं, दोपहर में मतदान केंद्रों पर अपेक्षाकृत कम भीड़ रहेगी। मतदान केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराने का भी भरसक प्रयास किया जा रहा है, उसके बावजूद कई जगहों पर लोग नियमों की उपेक्षा करते नजर आए। चुनाव के लिए बुधवार रात को 15 स्थलों से 3407 पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं थी। डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि सभी बूथों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। अतिसंवेदनशील प्लस बूथों पर पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात किया गया है। वहीं मतदान के चलते आज अवकाश रहेगा।बूथ में जैसे ही वोटर पहुंचेगा और वोटर लिस्ट में उसका सत्यापन होगा। मतदान कार्मिक द्वारा वोटर की तर्जनी में अमित स्याही लगाई जाएगी। सबसे पहले ग्राम पंचायत सदस्य का सफेद रंग का और प्रधान पद का हरे रंग का बैलेट पेपर दिया जाएगा। अपनी पसंद के प्रत्याशी को वोट देने के बाद वहां रखे एक बैलेट बाक्स में वोटर दोनों बैलेट पेपर को छोड़ देगा फिर वोटर को जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के बैलेट पेपर दिए जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य का बैलेट पेपर गुलाबी रंग का और क्षेत्र पंचायत सदस्य का नीले रंग का होगा। वोटर अपनी पसंद के प्रत्याशी को वोट देने के बाद दूसरे बैलेट बाक्स में दोनों बैलेट पेपर को छोड़ देगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles