नयी दिल्ली 05 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को टि्वट कर कहा , “ बीजू बाबू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। भारत के लिए उनके विजन, लोगों के सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय पर बल की उनकी भावना हम सबके लिए प्रेरणादायी है। ओडिशा की प्रगति के लिए उनके प्रयासों के चलते राष्ट्र को उन पर गर्व है। ” बीजू बाबू का जन्म 5 मार्च 1916 को कटक में हुआ था। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलनों में महत्वपूर्ण योगदान दिया और दो बार ओड़िशा के मुख्यमंत्री रहे।


