32.3 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 18, 2026

हरियाणाः बस से उतर रहे 2 लोगों को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

सोनीपत, 02 मार्च (वार्ता) हरियाणा में सोनीपत के चिड़ाना गांव पर मंगलवार को हरियाणा रोडवेज की बस से उतर रहे दो लोगों को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह गांव चिड़ाना के बस अड्डे पर हरियाणा रोडवेज की बस से उतरे दो सवारियों की पीछे से आ रहे एक बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। मृतकों में से एक ही पहचान मंजीत (32) निवासी गांव शामड़ी, जिला सोनीपत तथा दूसरे की संजीत (25) निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार के रूप में हुई। मंजीत रेलवे में नौकरी करता था तथा आजकल उसकी ड्यूटी पंजाब के व्यास में चल रही थी। वह छुट्टी लेकर घर लौट रहा था। वहीं संजीत चिड़ाना की एक फैक्ट्री में काम करता था तथा कई महीने की छुट्टी बिताकर वापस काम पर लौट रहा था।
हादसे के बाद ट्रक पलट गया। जबकि चालक फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया और मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles