22.9 C
Muzaffarnagar
Tuesday, March 17, 2026

हरियाणाः कुंडली बॉर्डर पर किसान की मौत

सोनीपत, 07 मार्च (वार्ता) हरियाणा में सोनीपत के कुंडली बॉर्डर किसान आंदोलन में शामिल होने आए करनाल के एक किसान की रविवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने आज यहां बताया कि करनाल के गांव ठरी का रहने वाला हरिंद्र सिंह (43) कई दिन पहले कुंडली बॉर्डर पर धरनास्थल पर आया हुआ था। वह शनिवार रात को खाना खाकर टैंट में सोया था। जब अगले दिन सुबह उठकर बाहर नहीं आया तो साथी किसानों ने उसे उठाने का प्रयास किया। उसके शरीर पर कोई हलचल नहीं देखकर धरनास्थल पर सेवारत चिकित्सक को अवगत कराया गया। चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा भिजवा दिया है। पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता लग सकेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles