22.9 C
Muzaffarnagar
Tuesday, March 17, 2026

हरियाणाः अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने थामी किसान आंदोलन की कमान

सोनीपत, 09 मार्च (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को हरियाणा के कुंडली बॉर्डर पर किसान आंदोलन की कमान महिलाओं ने संभालते हुए मंच से हुंकार भरी और आंदोलनरत किसानों में जोश भरा। कुंडली बार्डर पर आंदोलनरत किसानों ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धरनास्थल पर मनाने का निर्णय लिया था। इसके लिए व्यापक तैयारी की गई और कई दिन पहले ही बड़ी संख्या में महिलाएं यहां पहुंचना शुरू हो गई थी। अकेले पंजाब से यहां करीब पांच हजार महिलाएं पहुंची हैं जबकि हरियाणा के विभिन्न गांवों से भी भारी संख्या में महिलाएं धरनास्थल पर पहुंची हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार किसान महिला दिवस पर सभी गतिविधियों की अगुवाई महिलाएं हुई। इसी कड़ी में सोमवार को मुख्य मंच पर महिलाओं के सभी जत्थे जुड़े और मंच संचालन से लेकर भूख हड़ताल पर बैठने तक का जिम्मा खुद संभाला। महिलाओं ने मंच से साफ साफ लफ्जों में कहा कि वह कंधे से कंधा मिलाकर किसानों के साथ तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की लड़ाई लड़ेगी। जब तक सरकार ये कानून वापस नहीं लेती तब तक वह आंदोलन स्थल पर किसानों के साथ ही डटी रहेंगी, इसके लिए चाहे सालों क्यों न लग जाए।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles