हमीरपुर 06 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में दसवीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि वीरेंद्र प्रजापति का पुत्र शैलेन्द्र प्रजापति(15) गांव के विश्वेश्वरानन्द विद्यालय में कक्षा 10 का छात्र था। शनिवार दोपहर किन्ही कारणों से उसने सुनसान घर पाकर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि मृतक का एक बड़ा भाई सड़क दुर्घटना में मर चुका है।


