18.8 C
Muzaffarnagar
Sunday, March 15, 2026

हमीरपुरः बेटे ने चाकू से वार कर पिता को उतारा मौत के घाट

हमीरपुर, 12 मार्च (बु.)। जिले में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने अपने माता-पिता और छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। स्वजन ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा में भर्ती कराया है। यहां पर इलाज दौरान पिता की मौत हो गई। वहीं, छोटे भाई की हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया और युवक की मां को भी मामूली चोटें आई हैं। बता दें कि आरोपित को बिंवार पुलिस ने घटना स्थल से पकड़ लिया। बिंवार थानाक्षेत्र के महेरा निवासी 60 वर्षीय जागेश्वर केवट का राका डेरा में घर बना हुआ है। वहीं पर वह शुक्रवार को अपने खेतों में लाही की मढ़ाई करवा रहा था। जागेश्वर के साथ उसकी पत्नी बूंदा रानी व छोटा पुत्र दुलीचंद भी खेतों पर काम कर रहा था। तभी वहां पर उसका बड़ा पुत्र 40 वर्षीय डालचंद खेतों पर चाकू लेकर आया और आते ही पिता जागेश्वर के सीने में बाईं तरफ वार कर दिया। तभी बीच-बचाव करने पहुंचे छोटे भाई के ऊपर भी चाकू से वार किया। फिर मां ने बचाना चाहा तो बेटे ने मां पर भी चाकू से हमला कर दिया। तभी शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे अन्य लोग भी दौड़ पड़े। घटना के बाद लहूलुहान पड़े जागेश्वर को अस्पताल ले जाने की कवायद शुरू हुई और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्कुरा में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों ने बताया की आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त रहता है। वह मोहल्लेवालों के साथ भी अभद्रता करता है। बिंवार थाना पुलिस ने आरोपित को घटना सथल से ही गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles