18.8 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 18, 2026

सहारनपुरः जिला पंचायत अध्यक्ष का पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित, 298 होंगी महिलाएं

सहारनपुर, 04 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए आरक्षण का काम पूरा हो गया है और
जिला पंचायत का अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। जिला पंचायत में 49 वार्ड हैं में से 16 वार्ड आरक्षित हैं जबकि अन्य सामान्य वर्ग के लिए हैं । पांच वार्ड अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए, पांच वार्ड पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए, सात वार्ड सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। आठ अनुसूचित जाति वर्ग के लिए और आठ वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने आरक्षण सूची जारी करते हुए बताया कि जिले में 884 प्रधान चुने जाएंगे। जिनमें से 298 ग्राम पंचायतों में महिलाएं ग्राम प्रधान चुनी जाएंगी। इन महिला प्रधानों में 68 अनुसूचित जाति की 83 पिछड़ा वर्ग की और 147 सामान्य वर्ग की महिलाएं होंगी और 305 प्रधान पद सामान्य वर्ग के लिए हैं। उन्होंने बताया कि 193 प्रधानों के पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए और 239 प्रधानों के पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए। उन्हाेंने बताया कि जिला में ब्लाक प्रमुख के 11 पद हैं। इनमें से 4 स्थानों पर महिला ब्लाक प्रमुख चुनी जाएंगी। इनमें दो सामान्य वर्ग की महिला, एक पिछड़ा वर्ग और एक अनूसूचित जाति की महिला के लिए है। दो पिछड़ा वर्ग के लिए और दो पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। ब्लाक पुंवारका, ब्लाक रामपुर मनिहारान, ब्लाक नांगल और ब्लाक नकुड़ अनारक्षित यानि की सामान्य वर्ग के लिए रखा गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles