18.8 C
Muzaffarnagar
Sunday, March 15, 2026

श्रीनगर में आग लगने से छह आवासीय मकान क्षतिग्रस्त

श्रीनगर, 11 मार्च (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में भीड़भाड़ वाले एक इलाके में गुरुवार तड़के भीषण आग लगने से छह आवासीय मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गुरुवार तड़के करीब चार बजकर 20 मिनट पर श्रीनगर के नवाबाजार में एक मकान में आग लग गई जिसके बाद इसकी लपटें आसपास के मकानों तक पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल वाहन मौके पर भेजे गये लेकिन तब तक छह आवासीय मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये थे। सूत्रों ने बताया कि घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ और आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles