29.9 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

शामलीः डीजे बजाने से नाराज़ मौलवी सूफियान ने निकाह पढ़ाने से किया इंकार

शामली, 23 मार्च (बु.)। नगर में दिल्ली से आई बारात में बारातियों द्वारा डीजे बजाने से खफा मौलवी सुफियान ने निकाह पढ़ाने से किया मना।नगर के मोहल्ला जामा मस्जिद में जगतपुर से आई बारात में डीजे बजने के कारण ईदगाह मस्जिद में जिम्मेदार कारी मोहम्मद सुफियान ने निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया। मोहल्लेवासियों ने एकजुट होकर कारी मोहम्मद सुफियान से बैठक कर निक़ाह पढ़ाने की बात की, लेकिन कारी मोहम्मद सुफियान ने गैर शरई कार्य होने पर साफ इंकार कर दिया। मोलाना कारी मोहम्मद सुफियान ने बताया कि डीजे बजने से मस्जिद में दीनी तालीम हासिल करने वाले बच्चों में खलल पड़ रही थी। उन्होंने उस समय डीजे बन्द कराने के लिए फरमान भिजवाया था। डीजे की धुन में चूर बारातियों ने घंटो तक डीजे बंद नहीं किया था। उसके बाद मस्जिद में उनके पास निकाह पढ़ाने के लिए आए तो कारी सुफियान ने साफ इंकार कर दिया। कारी मोहम्मद सुफियान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर की जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर हसन के साथ बैठक गैर शरई कार्य करने पर निकाह पर पाबंदी लगाने की चर्चा की गई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles