29.9 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

वाराणसीः कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ऑनलाइन परीक्षाओं की तैयारी

वाराणसी, 23 मार्च (बु.)। बीएचयू के कई छात्रावासों में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने की वजह से होली से पूर्व ही सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा कारणों से कैंपस को बंद करने के साथ ही खाली कराने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बाबत विवि प्रशासन ने सोमवार को सूचना जारी कर हास्‍टल खाली कराने के साथ ही इस बार आनलाइन परीक्षा कराने की संभावनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया है। इस बाबत छात्रों के लिए दो पन्‍नों का एक पत्र जारी कर विवि द्वारा कोरोना संक्रमण की वजह से कक्षाएं बंद करने और आनलाइन परीक्षा कराने की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई है। बीएचयू में आज से ऑफलाइन कक्षाएं बंद करने के निर्णय के बाद दोबारा से ऑनलाइन कक्षाओं का दौर शुरू होगा। परिसर और छात्रावासों में बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने निर्णय किया है कि अब सभी कक्षाएं ऑनलाइन तर्ज पर पहले जैसे ही चलेंगी। अभी तक पीएचडी, एमए व बी ए के अंतिम वर्ष के छात्रों की ऑफलाइन कक्षाएं संचालित थी, मगर अब उन्हें भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। इस फैसले को देखते हुए कई छात्र जो अंतिम वर्ष में हैं चिंतित हो गए हैं।डिजरटेशन और असाइनमेंट वर्क सबमिट करना था वहीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी होनी है मगर अब सब कुछ महामारी के ऊपर निर्भर करेगा। विवि प्रशासन ने सोमवार शाम फैसला लिया है कि यदि स्थिति गड़बड़ होती है तो परीक्षाएं भी ऑनलाइन ही कराई जाएंगी। यह परीक्षा ओबीई (ओपन बुक एग्जाम) की तर्ज पर होंगी। इसमें छात्रों को पेपर मिलेगा उसका उत्तर हाथ से लिखकर स्कैन कर विवि पोर्टल पर अपलोड करना होता है। इसके लिए छात्रों को तीन घंटे से अधिक समय दिया जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles