28.1 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 18, 2026

वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए हर संभव कोशिश की जानी चाहिएः मोदी

नयी दिल्ली 03 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर वन्यजीवों के संरक्षण के लिए काम करने वाले सभी लोगों का अभिवादन किया है। श्री मोदी ने बुधवार को एक ट्वीट कर कहा , “ विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर मैं वन्यजीवों के संरक्षण के लिए काम करने वाले सभी लोगों का अभिवादन करता हूं। चाहे शेर हों, बाघ हों या तेंदुएं हों, भारत में विभिन्न वन्य जीवों की आबादी में लगातार वृद्धि हो रही है। हमें अपने वनों की सुरक्षा और जानवरों के लिए सुरक्षित आवास सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए।” संयुक्त राष्ट्र ने तीन मार्च 2013 को एक प्रस्ताव पारित कर इस दिन को हर वर्ष विश्व वन्यजीव दिवस मनाने की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य दुनिया भर में वन्यजीवों तथा वनस्पतियों के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढाना है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles