28.1 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 18, 2026

लखनऊः होटल के 9 कर्मचारी पाए गए कोरोना संक्रमित

लखनऊ, 03 मार्च (बु.)। उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में फाइव स्‍टार होटल रेड‍िसन में 9 कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया है। इसी होटल में बीती 28 फरवरी को एक्‍ट्रेस महिला चौधरी ठहरी थीं। मंगलवार को होटल पहुंची स्‍वास्‍थ्‍य व‍िभाग की टीम ने होटल कर्मचारियों के सैंपल इकठ्ठा क‍िए। होटल को फ‍िलहाल 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबित, होटल में मिले सभी संक्रमित कुक हैं। इस वजह से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।दरअसल, महाराष्ट्र व केरल में पिछले दिनों फिर से संक्रमण बढ़ने के बाद से ही लखनऊ में एहतियात के तौर पर जगह-जगह रेंडम सैंपलिंग की जा रही है। साथ ही बाहर से आने वाले यात्रियों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। इसी दौरान होटल से लिए गए नमूनों में से 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। रेडिसन होटल में 9 कुक कोरोना संक्रम‍ित पाए जाने के बाद अब तक 60 अन्य कर्मचारियों के सैंपल ल‍िए गए हैं। इनमें 24 सैंपल बाहरी लोगों के हैं। बता दें, 28 फरवरी को फिल्‍म एक्‍ट्रेस महिमा चौधरी भी रेड‍िसन होटल में ठहरी थीं। ऐसे में अब अधि‍कारियों की च‍िंता और बढ़ गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles