28.3 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

लखनऊः मई के पहले हफ्ते से होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं

लखनऊ, 27 मार्च (बु.)। पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही बिल्कुल साफ हो गया है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं अब 24 अप्रैल से नहीं होंगी। चुनावी बिगुल बजने के साथ ही नई स्कीम बनाने का काम शुरू हो गया है। मई के पहले हफ्ते से बोर्ड परीक्षाएं शुरू करने की तैयारी है। होली के बाद नया परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि पंचायत चुनाव के कारण यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं अब 24 अप्रैल से शुरू नहीं होंगी। दो मई को पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद ही परीक्षा कराने की तारीख तय की जाएगी। डॉ. शर्मा ने बताया कि होली के बाद 30 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ इस मामले पर बैठक होगी। उसके बाद नई स्कीम जारी कर दी जाएगी। जानकारी के अनुसार मई के पहले हफ्ते या फिर आठ मई से बोर्ड परीक्षाएं शुरू की जा सकती हैं। पहले जारी हुए परीक्षा कार्यक्रम में जिस विषय की परीक्षा जिस क्रम से होनी थी, आगे भी वैसे ही होने की उम्मीद है। यानी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट दोनों में हिंदी व प्रारंभिक हिंदी विषय की परीक्षा से ही शुरुआत हो सकती है। मालूम हो कि पहले 24 अप्रैल से 12 मई तक यूपी बोर्ड परीक्षाएं होनी थी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles