36.2 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

मोदी ने मुंबई में अस्पताल हादसे पर दुख व्यक्त किया

नयी दिल्ली 26 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मुंबई के एक अस्पताल में आग लगने के हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए इसमें मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त‍ की है। श्री मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘मुंबई के एक अस्‍पताल में लगी आग में लोगों के मारे जाने की घटना से मैं काफी दु:खी हूं। मैं हादसे में झुलसे लोगों के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना करता हूं।” उल्लेखनीय है कि मुंबई के भांडुप इलाके के एक निजी कोविड-19 अस्पताल में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की जान चली गयी और कुछ अन्य घायल हो गये।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles