18 C
Muzaffarnagar
Sunday, March 15, 2026

मोदी ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली 11 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
गुरूवार को अपने एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा, “देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ढेरों शुभकामनाएं। हर-हर महादेव!” महाशिवरात्रि देश में मनाये जाने वाले प्रमुख त्यौहारों में से एक है। इस दिन श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं। यह पर्व फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles