मेरठ, 23 मार्च (बु.)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज मवाना में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह पहले मखदूमपुर रोड स्थित नवजीवन किसान डिग्री कालेज में धनसिंह कोतवाल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। अखिलेश यादव दोपहर एक बजे हेलीकाप्टर से नवजीवन किसान डिग्री कालेज पहुंचेंगे। 1.20 बजे प्रतिमा अनावरण के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। तीन बजे हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह व अतुल प्रधान ने बताया कि तैयारी पूरी हो गई है।


