36.2 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

मेरठः कोरोना ने एक बार फिर पकड़ी रफ्तार, दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे कोरोना के मामले

मेरठ, 27 मार्च (बु.)। कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को संक्रमण के कुल 38 मामले सामने आए। इसमें एक केस रेलवे स्टेशन पर पाया गया है। एक बार फिर शहर में कोरोना वायरस का खतरा मडराने पर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में हड़कंप मच गया। इससे पहले भी कोरोना के 38 नए मरीज मिले थे। वहीं हफ्ते भर से कोरोना के 20 से अधिक मामले मिल रहे हैं। सीएमओ डा. अखिलेश मोहन के अनुसार शुक्रवार को कुल 4236 सैंपलों की जांच हुई। इसमें 37 केस पाजिटिव पाए गए। 2560 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। मानसरोवर कालोनी, कैलाशपुरी गली नंबर एक, किशनपुरा बागपत रोड, गंगासागर गंगानगर, आबूलेन सदर बाजार, अंसल सिटी, आर्य नगर समेत अन्य स्थानों से केस सामने आए हैं। कुल पांच मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। 115 लोग होम आइसोलेशन में हैं। सीएमओ ने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए लोग मास्क, सैनिटाइजर और शारीरिक दूरी का पालन करें। होली के पर्व पर भीड़ का हिस्सा न बनें। शुक्रवार को सर्विलांस टीम ने बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर एंटीजन टेस्ट किया। रेलवे स्टेशन पर 102 यात्रियों की जांच में एक यात्री संक्रमित पाया गया। सर्विलांस टीम के मुताबिक यह यात्री महाराष्ट्र से आया था। बिजनौर का रहने वाला है। वहीं, बस स्टेशन पर 60 यात्रियों की जांच की गई। हालांकि यहां कोई संक्रमित नहीं मिला।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles