मेरठ, 27 मार्च (बु.)। मेरठ जिले में फूल बाग कॉलोनी इलाके के नेहरू नगर में उस-समय हड़कंप मच गया जब शनिवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते अचानक बम ब्लास्ट हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौैके पर ही मौत हो गई।आपको बता दें कि विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास का इलाका दहल उठा। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर काफी देर बाद पहुंचे। पुलिस के अनुसार ओमप्रकाश शर्मा के पुराने मकान में एक छोटा हिस्सा बंद रहता है। ओमप्रकाश शर्मा के बेटे राजीव शर्मा आज सुबह करीब तीन बजे स्कूटी से बंद पड़े खाली हिस्से में आए। इसी दौरान अचानक तेज विस्फोट हुआ। जिससे मौके पर ही राजीव शर्मा की मौत हो गई। जांच में पता चला कि यहां कोई रसोई नहीं है। सिलिंडर फटने वाली बात सही नहीं है। पूरा मामला संदिग्ध है। पड़ोसियों का कहना है कि राजीव शर्मा कभी 15 दिन या महीने में ही यहां आते थे। वहीं पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर जांच कर रही है।


