18.9 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 18, 2026

मुरादाबादः शराब फैक्ट्री में अचानक लगी भीषण आग

मुरादाबाद, 06 मार्च (बु.)। रामपुर में बरेली हाईवे स्थित शराब फैक्ट्री रेडिको खेतान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। घटना की सूचना आनन-फानन में दमकल विभाग को दी।आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर अग्निशमन की गाड़ियां पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह केमिकल पाइप लीक होना माना जा रहा है। घटना के बारे में अभी फैक्ट्री के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। फैक्ट्री के प्रबंधक प्रशासन इंद्रपाल सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि 10 मजदूरों के झुलसने की सूचना भी मिल रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles