29.9 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

मुजफ्फरनगर में हुआ रिश्तों का खून, भाई व पिता ने युवक को उतारा मौत के घाट

मुजफ्फरनगर, 23 मार्च (बु.)। जनपद में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल खून का रिश्ता कहे जाने वाले भाई और पिता ने ही अपने बीमार बेटे की हत्‍या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंंच मामले की जांच शुरू कर दी है।  आपको बता दे कीन शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंचमुखी निवासी 22 वर्षीय दीपक काफी समय से बीमार चल रहा था। सोमवार को दीपक की मां और बहन मंदिर गई थीं। उनकी गैर मौजूदगी में संदिग्ध हालत में उसकी मौत हो गई थी। स्‍वजन ने बीमारी से मौत होने की बात कहते हुए आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया था। उधर मंगलवार को दीपक की मां और बहन को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। दीपक की मां ने अपने पति और दूसरे बेटे पर हत्या का आरोप लगाया। मौके पर मोहल्लेवासियों की भीड़ लग गई। पुलिस ने घर की तलाशी ली तो खून से सना हथौड़ा और कपड़े बरामद हुए। पुलिस ने मृतक के पिता और भाई को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि बीमारी से तंग आकर पिता और भाई ने दीपक की हत्या की है। पुलिस दोनों से पूछताछ करने में जुटी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles